News Galaxy

मानसून सीजन के दौरान नुकसान का लिया जा रहा है जायजा.. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम सभी अफसर कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि अब बरसात का मेजर समय समाप्त हो गया है और हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। तमाम जगहों पर भूस्खलन की वजह से दिक्कतें हुई हैं और सभी सड़कों को सुचारू किया जा रहा है।

उन्होंने केदारनाथ मार्ग पर पागल नाला और अन्य जगहों पर चिन्हित किए गए भूस्खलन जोन में ठोस पहल करते हुए सभी संभावनाओं पर काम करने की बात कही है। आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि केदारनाथ मार्ग के लिए अन्य विकल्पों पर भी मंथन किया जा रहा है। मानसून सीजन में ढाई सौ से अधिक सड़क अभी अवरुद्ध हैं। सभी को खोलने का काम किया जा रहा है और आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *