News Galaxy

“अभ्युदय वात्सल्यम्” ने उत्साह से मनाया हरेला

देहरादून। आज अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था ने देहरादून में आज हरेला मनाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण पर आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हरेला उत्सव लोक उत्सव के दौरान लोक संगीत से सराबोर माहौल में लोक गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, मनोज सामन्त, कुंदन कोरंगा, नंदी मेहरा ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बता दें कि अभ्युदय वात्सल्यम संस्था, लोक कला लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार सहित जल सरक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहा है। संस्था द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सेवा, स्वास्थ एवं पोषण जैसे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका का निभाता कर रहा है।

अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डाॅ.(श्रीमती)गार्गी मिश्रा ने बताया कि दिनाक 01 जुलाई 15 जुलाई 2025 तक विभिन्न विद्यालयों/संस्थानों में औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि धरती मां के कर्ज चुकाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है और रोपित किए गए पौधों को बचाना है।

अपनी पीढ़ी को विरासत में स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। हमें अपने बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए जल-संरक्षण,पर्यावरण-संरक्षण, भूमि जल के संचयन के लिए जागरूक और प्रेरित करना होगा।

उक्त अवसर पर डॉ.अशोक कुमार मिश्र “क्षितिज”, गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, नन्दी मेहरा, मनोज सामंत, राजेश सिंह, दीप्ति जोशी, योगिता चौहान, गुंजन, मोनिका , हेम पन्त, शालिनी कौशिक आदि उपस्थित रहे ‌।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *