News Galaxy

भाजपा प्रदेश मुख्यालय सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक 

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें पार्टी के विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद व कई पदाधिकारी मौजूद है। बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हो रही है जिसमें सभी जिलों के प्रभारी, विधायक और पार्टी के कई पधाधिकारी शामिल हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां जहां कम सदस्य बने हैं वहां ज्यादा सदस्य बनाने है और दुसरे चरण में किसान मोर्चा किसानों को महिला मोर्चा महिलाओं को और युवा मोर्चा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। इसी को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *