देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के जरिए जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
देहरादून में आयोजित बैठकों में सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विधायकों से सुझाव भी मांगे गए कि किस तरह पार्टी को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाया जा सकता है।
इस पर मंथन में सभी से उनकी राय मांगी।ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों तक पहुंच को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सभी विधायकों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में अनुकूल वातावरण है और संगठन लगातार मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
