देहरादून। नेपाल में आए भीषण त्रासदी से जहां पूरा भारत दुखी है वहां देहरादून के गोरखाली समुदाय ने पीड़ितों की सहायता के लिये हाथ बढ़ाया हैं।
इसी कड़ी में गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी द्वारा आज नेपाल में आई भीषण आपदा के प्रति संवेदना प्रकट किया गया।
इसके लिए कमेटी ने क्यूआर कोड के जरिए सभी आमजन, पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग जुटाने के लिए अभियान शुरू किया है।
इस अभियान से प्राप्त सहयोग राशि और दैनिक व्यवहार में आने वाली सामग्री को एकत्रित करके पड़ोसी देश नेपाल भेजा जाएगा।
कमेटी की बैठक माया पवार, प्रभा शाह, ज्योति कोटिया, प्रमिला खत्री, पुष्पा क्षेत्री , सुनीता छेत्री, कविता छेत्री, मधु छेत्री , कविता माहुर विनीता छेत्री, मधु खनाल, पूजा सुब्बा चंद्र, बी के बराल, एन बी खत्री, राजेंद्र गुरुग, मीनू क्षेत्री, संध्या थापा, संस्था उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट, उपासन आदि ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कर आर्थिक रूप से मदद करने का आह्वान किया ।
