देहरादून। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कल के लिए कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों को गर्मी से बचाया जा सके।
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं कि वे कल के दिन विद्यालय बंद रखें।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय दोपहर के दौरान बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए। ऐसे में अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर में ही सुरक्षित रखें और पर्याप्त पानी पिलाते रहें।
