देहरादून। क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर, अंकित कण्डारी ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेंट टाउन पुलिस और एसओजी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।
मृतका के भाई अभिषेक के अनुसार, उसकी बहन और जीजा धीरज के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते धीरज ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
सीओ सदर ने बताया कि इस संबंध में क्लेमेंट टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और फरार आरोपी धीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
