देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जिले में संक्रामक बीमारियों की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
डेंगू के रोजाना केवल 4 से 6 मामले आ रहे हैं, जबकि मलेरिया के अब तक मात्र दो मरीज मिले हैं। अस्पतालों में पर्याप्त बेड और इलाज की व्यवस्था है।
दूसरी ओर, जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का प्रसार देखा जा रहा है। वर्तमान में इसके 83 मरीज उपचाराधीन हैं और प्रतिदिन 20 से 30 नए मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बाहरी राज्यों के मरीज भी शामिल हैं।
सीएमओ के अनुसार, स्वाइन फ्लू तेजी से फैलने वाला ड्रॉपलेट इंफेक्शन है, जो कम्युनिटी इम्युनिटी बनने पर स्वतः नियंत्रित हो जाता है।
ऑडिट के बाद स्वाइन फ्लू से 2 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि डेंगू या कोविड से कोई मृत्यु नहीं हुई है। कोविड के 53 मामलों में से केवल 2 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।बाइट: डॉ. मनोज कुमार शर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ ) देहरादून
