News Galaxy

उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा

देहरादून। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार उम्मीदवार बनाया है। भाजपा हाई कमान ने सबको चौकाते हुआ यह फैसला लिया है। सभी को यही उम्मीद थी कि अनिल बलूनी एक बार फिर से राज्यसभा के लिए रिपीट किए जाएंगे, लेकिन बीजेपी ने अनिल बलूनी का टिकट काट दिया। जिससे उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म है।

अनिल बलूनी की जगह महेंद्र भट्ट को इस बार पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। महेंद्र भट्ट वर्तमान में बीजेपी के उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफी करीबी माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *