News Galaxy

बिलासपुर कंडाली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 

देहरादून। देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक आज धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में आज बिलासपुर कंडाली में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन प्रांगण में झंडारोहण के साथ हुई। झंडारोहण ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी द्वारा किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई।

झंडारोहण के उपरांत ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी ने ग्राम वासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान ने कहा कि “यदि हमारे गांव की युवा शक्ति, मातृशक्ति और बुजुर्ग शक्ति एक साथ शपथ लें, तो हम अपने गांव को आत्मनिर्भर और आदर्श गांव बना सकते हैं। गांव के विकास के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

ग्राम प्रधान ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों एवं स्वच्छता अभियान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में गांव के पढ़े-लिखे युवाओं को बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, कृष्ण भट्ट, उप प्रधान रंजीत उनियाल, नवीन उनियाल मीनाक्षी बिष्ट, दीपिका अवस्थी, सरिता व्यास , ममता अवस्थी, परशुराम व्यास, पुष्कर सिंह, संध्या सहित समस्त पूर्व सैनिक समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *