देहरादून। उत्तराखंड के संस्कृति विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संयुक्त निदेशक के खाली पद पर नियुक्ति को लेकर पर्दे के पीछे घमासान मचा हुआ है। खबर मिल रही है कि यह पद तकरीबन 2 वर्ष से खाली है जिससे विभाग के कामकाज सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक लगभग 8 माह पहले नवम्बर, 2025 में विभाग ने संयुक्त निदेशक संस्कृति एवं निदेशक राजकीय संग्रहालय के दो पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसका विज्ञापन सं. 3073 दिनांक 13.11.2025 था।
इस पद के लिए निर्धारित 1 माह के भीतर दर्जन से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया। पात्र आवेदकों की छंटनी के के बाद शासन स्तर पर गठित चयन समिति के द्वारा 13 मई 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया। लेकिन साक्षात्कार के लगभग 2 महीने बीतने बाद भी योग्य उम्मीदवार रिजल्ट के इंतजार में है।
दूसरी तरफ रिजल्ट में देरी की वजह से शॉटलिस्ट उम्मीदवारों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। जिनमें से कुछ तो यहां तक कह रहे हैं कि विभाग के आला अधिकारी अपने चहेते को इस पद पर बिठाना चाहते हैं। इसलिए विज्ञप्ति को फिर से रद्द किया जा सकता है।
सूत्र बताते हैं कि पिछले साल भी अप्रैल 2025 में इस पद के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी लेकिन बाद विज्ञप्ति को ही रद्द कर दिया गया। खबर के अनुसार इस बार भी खास अभ्यर्थी की एंट्री नहीं मिल पाने की वजह से पहले तो रिजल्ट जारी नहीं किया गया और अब विज्ञप्ति को ही रद्द करने की तैयारी चल रही है।
